अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए विधुत विभाग की उपभोक्ताओं से संयमित बिजली उपयोग की अपील

On: May 21, 2026 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए विधुत विभाग की उपभोक्ताओं से संयमित बिजली उपयोग की अपील

सहसवान। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और अत्यधिक विद्युत भार (लोड) के कारण अधिकांश बिजली ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से अधिक क्षमता पर संचालित हो रहे हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपखण्ड अधिकारी (विद्युत) सहसवान विपिन गुप्ता की ओर से आम जनता और सम्मानित उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की गई है। विद्युत विभाग के अनुसार अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त या फुंकने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई दिनों तक पूरी तरह बाधित हो सकती है।इस संकट से बचने के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली का बेहद संयमित, विवेकपूर्ण और केवल आवश्यकतानुसार ही उपयोग करने का पुरजोर अनुरोध किया है।निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग ने जनता से सीधे सहयोग की अपेक्षा की है।
इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशनर (एसी) को हमेशा 26°C या उससे अधिक तापमान पर ही चलाएं और इसे बार-बार ऑन-ऑफ करने से बचें।इसके साथ ही दिन के समय कूलर के स्थान पर पंखों का अधिक से अधिक उपयोग करने,समरसिबल या पानी की मोटर को सुबह 5 से 7 बजे के बीच अथवा रात्रि 10 बजे के बाद ही संचालित करने की बात कही गई है।

विभाग ने अनावश्यक रूप से जलने वाली लाइटों, पंखों और अन्य विद्युत उपकरणों को एक साथ न चलाने तथा फ्रिज को बार-बार न खोलने की भी हिदायत दी है। इसके अलावा बिजली चोरी और ओवरलोडिंग जैसी अवैध गतिविधियों से पूरी तरह बचने का आह्वान किया गया है। विभाग ने भारी उद्योगों और व्यावसायिक इकाइयों के लिए विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे वेल्डिंग मशीन, 3 एचपी से अधिक क्षमता वाली चक्की की मोटर और अन्य भारी लोड वाले उपकरणों को शाम 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक बिल्कुल न चलाएं।उपखण्ड अधिकारी विपिन गुप्ता ने कहा है कि उपभोक्ताओं की छोटी सी बचत पूरे सहसवान क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने में मददगार साबित होगी,इसलिए आइए एकजुट होकर एक जिम्मेदार उपभोक्ता बनें और बिजली बचाकर अपने भविष्य को सुरक्षित रखें।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply