अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, युवक पर पंख काटकर मार डालने का आरोप..

On: May 19, 2026 5:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, युवक पर पंख काटकर मार डालने का आरोप..

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में चार दिन पहले आंधी में घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।ग्रामीणों ने एक युवक पर मोर को मार डालने का आरोप लगाया है।वहीं वन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वनकर्मियों ने फोन नहीं उठाया,जिससे मोर की जान नहीं बच सकी।ब्योरा कासिमाबाद निवासी फिरासत घायल मोर को उपचार के लिए अपने घर ले आया था।ग्रामीणों का आरोप है कि फिरासत ने मोर का इलाज करने के बजाय उसे तड़पाकर मार डाला।मोर की मौत के बाद उसके पंख धारदार हथियार से काट लिए गए।शव को दफनाने के बजाय तालाब में फेंक दिया गया।

बाद में ग्रामीणों ने एकत्र होकर मोर के शव को दफनाया।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने वन विभाग को सूचना देने के लिए फोन किया था।मगर वनकर्मियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया।थानाअध्यक्ष उदयवीर सिंह ने घटना की सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

ग्रामीणों में आक्रोश:-वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में वनकर्मियों को भेजकर मृत मोर को तालाब से निकलवाया। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा गया है।उनका आरोप है कि समय पर इलाज मिलने से मोर की जान बच सकती थी।इस मामले में आगे की जांच जारी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply