बदायूं में विवाहिता की मौंत को लेकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
बदायूं। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष का कहना है कि विवाहिता को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।मामले को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव महौरी का है।यहां शेर सिंह की पत्नी पूजा 35 वर्ष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी पूजा की मां सुषमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच वर्ष पहले शेर सिंह के साथ की थी।आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और आए दिन उसका उत्पीड़न किया जाता था।मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि 18 मई को पूजा ने फोन कर कहा था कि हमें देख जाओ नहीं तो दशमा-तेरहवीं में आओगे। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो पूजा की हालत गंभीर थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पूजा के होंठ नीले पड़े हुए थे और उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पूजा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

