अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दातागंज थाना क्षेत्र में दीवार काटकर पीएनबी बैंक में घुसे चोर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

On: May 19, 2026 3:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दातागंज थाना क्षेत्र में दीवार काटकर पीएनबी बैंक में घुसे चोर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में सोमवार रात चोरों ने नकबजनी की।यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर देर रात नकबजनी कर बैंक में घुस गए।सुबह जब स्थानीय लोगों और बैंक कर्मचारियों ने दीवार कटी देखी तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।एसपी सिटी अभिषेक सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने बैंक परिसर का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस सूत्रों के अनुसार,घटना के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया,जिसने बैंक परिसर से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल:-ग्रामीणों का कहना है कि बैंक जैसी सुरक्षित जगह को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है।

जांच जारी, चोरी की पुष्टि नहीं:-बैंक मैनेजर मोहम्मद रब्बानी ने बताया कि अभी तक कोई नकदी या सामान चोरी होने की बात सामने नहीं आई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी जांच के बाद ही पता लगेगा कि कितना नुकसान हुआ है या नहीं।फिलहाल,पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News : वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कल गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाई अलर्ट पर प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Hasanpur News-हसनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत और अरुण कुमार को दी भावभीनी विदाई

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Leave a Reply