अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MP News : पति-पत्नी ने पहले रिस्तेदारों को कल कार्यक्रम में जरूर आना कहकर दोनों ने खा लिया जहर

On: May 16, 2026 9:41 PM
Follow Us:
MP News
---Advertisement---

MP News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक दंपती ने कार में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले पति-पत्नी ने मोबाइल से अपने रिश्तेदारों को फोन भी किया और कहा कि कल हमारे कार्यक्रम में आना। पति-पत्नी के द्वारा इस तरह का फोन आने पर परिचित उन्हें ढूंढने निकले तो रेवास-देवड़ा रोड पर कार में दोनों अचेत हालत में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है- ‘हम अपने निजी कारणों और परेशानियों के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।’

पति-पत्नी ने कार में खाया जहर
मंदसौर शहर के जनता कॉलोनी निवासी दंपति दुष्यंत सोनी और उष्मिता सोनी ने शुक्रवार शाम को रेवास-देवड़ा रोड पर एक कार में जहर खा लिया। इस दौरान दंपति ने अपने परिचितों से बात की। इसके बाद परिवारजनों ने उन्हें तलाशा और दोनों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वायडी नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया और शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। इसके पूर्व पति-पत्नी ने अपने परिचितों को फोन लगाकर कहा- कल हमारे कार्यक्रम में आना, इसके बाद पति-पत्नी ने कार में खाया जहर खा लिया।

आत्महत्या से परिचितों को किया कॉल
थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि जनता कॉलोनी निवासी दुष्यंत सोनी उम्र 44 साल और उनकी पत्नी उष्मिता सोनी उम्र 42 साल दोनों कार से रेवास-देवड़ा रोड पर गए। वहां पर दोनों ने कार में जहर खा लिया। उस दौरान अपने परिचितों को फोन लगाकर सूचना भी दी। जहर खाने के दौरान दंपती ने अपने कुछ परिचितों को फोन और वीडियो कॉल किए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि कल हमारे कार्यक्रम में आना। इस दौरान कुछ परिचितों ने उनकी लोकेशन जानने की कोशिश भी की, लेकिन दंपती ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

बेटी यूपीएससी की तैयारी कर रही
पुलिस को कार में से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि- अपनी परेशानियों और निजी कारण से तंग आकर आत्महत्या कर रहे है। इसमें हमारे परिवार या अन्य किसी व्यक्ति का कोई लेना देना नहीं है। स्वयं की इच्छा से कदम उठा रहे हैं। हमारे द्वारा हमारे प्रियों को अंतिम कॉल कर बातें भी कर रहे हैं। पति-पत्नी अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा 12वीं कक्षा का स्टूडेंट है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply