अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News- होटल कर्मचारी की घटिया हरकत, थूक लगाकर बना रहा था तंदूरी रोटी, VIDEO वायरल

On: May 15, 2026 12:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

UP News- सहारनपुर के चिलकाना कस्बे के एक होटल में रोटी बनाते समय थूकने का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरूवार दोपहर सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक होटल में रोटी बनाते समय उस पर थूकने जैसा दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं, इस तरह की शर्मनाक हरकत करने पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताई गई और थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

इसके बाद सूचना मिलते ही चिलकाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में काम कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी करा रही है।

मामले में IPS सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने बताया, “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

‘आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो’
वहीं, गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की शर्मनाक हरकत लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना सोशल मीडिया पर भारी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply