अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांशीराम आवास कॉलोनी में अकेली रह रही वृद्धा का घर में मिला कंकाल

On: May 13, 2026 11:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कांशीराम आवास कॉलोनी में अकेली रह रही वृद्धा का घर में मिला कंकाल

बिसौली।कस्बा के कांशीराम आवास कॉलोनी में रह रही अकेली वृद्धा का उसी के आवास में चारपाई पर कंकाल पड़ा मिला है। वह 10 दिन से घर से नहीं निकली थीं।बताते हैं कि पति के निधन के बाद से वह अकेली ही यहां रह रही थीं। सड़कों से कूड़ा-कचरा बीनकर गुजर-बसर किया करती थीं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कस्बा मुड़िया निवासी रामनिवास और उनकी पत्नी पतंग देवी पिछले 10 साल से कांशीराम आवास ब्लॉक-1 के क्वार्टर नं. सात में रह रहे थे। चार साल पहले रामनिवास की मौत के बाद पतंग देवी अकेली रह रही थीं। मोहल्ले वालों के मुताबिक, वह पिछले 10 दिन से घर से बाहर नहीं निकली थीं।

मंगलवार को कुछ बच्चे खेलते-खेलते पतंग देवी के घर के पास पहुंचे। एक बच्चे ने दरवाजे से झांककर देखा तो खाट पर पतंग देवी का कंकाल पड़ा था। कमरे में तेज बदबू और कूड़े के ढेर लगे थे।बच्चों ने तुरंत मोहल्ले वालों को सूचना दी।बताया जा रहा है कि पतंग देवी का कोई बच्चा नहीं था।उनके पति भी घरों में सफाई कर परिवार का पेट पालते थे।कॉलोनी वालों की सूचना पर कोतवाल कमलेश मिश्र मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply