भंडारे से लौटते समय घात लगाए बैठे हमलावरों ने दो युवकों पर किया जानलेवा हमला,
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला वरन का है मामला
सहसवान| कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला वरन में आपसी रंजिश के चलते दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने बीच गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमलाकर लहूलुहान कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,कल शनिवार की देर शाम नगला वरन निवासी किशुनपाल अपने साथी गौरव के साथ पास के ही एक गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों गांव के भीतर नगला पुलिया के पास पहुंचे, वहां पहले से ही हथियारों से लैस होकर घात लगाकर बैठे गांव के ही दबंगों ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर रंजिश मान रहे हमलावरों ने पहले अभद्रता की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से प्रहार शुरू कर दिया।इस अचानक हुए हमले में किशुनपाल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहे उसके साथी गौरव को भी दबंगों ने बेरहमी से पीटा।मौके पर चीख-पुकार मचने के बाद जब ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।


