*सहसवान टाउन में सघन चेकिंग अभियान, बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई*
#विद्युत चोरी करने वालों मे मचा हड़कंप, अफरा तफरी#




सहसवान: सहसवान नगर टाउन के टाउन-1 फीडर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा विजिलेंस टीम एवं स्मार्ट मीटर टीम के संयुक्त सहयोग से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी विद्युत लाइनों को काटा गया।
इसके अतिरिक्त, जिन उपभोक्ताओं की पूर्व में लाइन काटी जा चुकी थी, उनकी जांच की गई। जांच के दौरान यदि कोई उपभोक्ता अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही (एफआईआर) की गई।
अभियान के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं की भी जांच की गई जिनका स्वीकृत लोड कम पाया गया। ऐसे उपभोक्ताओं का लोड नियमानुसार बढ़ाया गया, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके।
विद्युत विभाग द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

