अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- भाजपा के प्रांतीय आवाहन पर गांव बस्ती चलो अभियान कई ग्रामों में चलाया गया

On: April 12, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*भाजपा के प्रांतीय आवाहन पर गांव बस्ती चलो अभियान कई ग्रामों में चलाया गया*

 सहसवान (बदायूं) भाजपा के प्रांतीय आह्वान पर गांव/बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत सहसवान नगर मंडल के विभिन्न ग्रामों में जनसेवा, स्वच्छता और जनसंपर्क के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्राम बादशाहबाद में जिला संयोजक (सोशल मीडिया) अनुराग दीक्षित के नेतृत्व में अभियान को गति मिली।

मुंडारी सिदारपुर एवं गडोलिया पट्टी तासोल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं मो. मोहिद्दीनपुर में जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने अपने प्रेरणादायी विचारों से जन-जन को जोड़ने का कार्य किया।

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई।

सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों का अभिनंदन किया गया।

यह अभियान वास्तव में “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को साकार करता हुआ नजर आया।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, महामंत्री दीपक माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कश्यप, मुनेंद्र शाक्य, प्रवीण गुप्ता, प्रेम सिंह कश्यप, राकेश कश्यप, दयाराम पाल, मदनलाल शाक्य के अलावा अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply