अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: पति के सामने कार में जिंदा जली पत्नी, मायके वालों ने मौत पर उठाए सवाल

On: April 11, 2026 8:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: पति के सामने कार में जिंदा जली पत्नी, मायके वालों ने मौत पर उठाए सवाल

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लखनऊ से लौट रहे दंपती की चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसमें पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति झुलस गया। उसहैत निवासी अर्पित भारद्वाज अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज (उम्र 27 वर्ष) को लेकर घर वापस लौट रहे थे।रात करीब 1:30 बजे उनकी कार उसहैत थाना के ग्राम रहौटा के पास पहुंची थी,तभी अचानक कार से धुआं उठने लगा।

अर्पित ने बताया कि धुआं देख उन्होंने कार को तुरंत सड़क किनारे रोका और खुद बाहर निकल आए।इसके बाद उन्होंने पीछे की सीट पर सो रही पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की,लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।आग की तेज लपटों और धुएं के कारण वह कार के अंदर तक नहीं पहुंच सके और उनकी आंखों के सामने ही पत्नी जिंदा जल गई।सूचना पर उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रिया का मायका गांव बल्लीपुर जिला लखीमपुर खीरी का है।आज शनिवार को मॉर्चरी पहुंचे मायके वालों ने प्रिया की मौत पर सवाल उठाए।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply