अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: दोहरा हत्याकांड,जेल में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

On: April 9, 2026 6:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: दोहरा हत्याकांड,जेल में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। अजय की हालत गंभीर होते देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार,अजय प्रताप सिंह के दाहिने पैर में अब भी गोली फंसी हुई है, जिसके कारण उसे लगातार दर्द और संक्रमण की आशंका बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।जेल में उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों की सलाह पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी:-अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।जरूरत पड़ने पर सर्जरी की भी संभावना जताई जा रही है।वहीं, सुरक्षा के लिहाज से मेडिकल कॉलेज परिसर में कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है।आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और अस्पताल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है,ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

गौरतलब है कि 12 मार्च को दातागंज क्षेत्र स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने अजय प्रताप के सरेंडर करने पर पुलिस उसे हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए जंगल लेकर गई थी,वहां उसने अचानक हमला कर दिया था।इस पर हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों के घुटने में गोलियां लगी थीं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों 17,676 वोटों से जीते

आंवला के पूर्व BJP सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल: बेटी कीर्ति कश्यप भी साथ, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

कानपुर में नकली सीमेंट कारोबार का खुलासा: ACC-अंबुजा के नाम पर एक्सपायरी सीमेंट की रीपैकिंग, जांच लखनऊ-मेरठ-दिल्ली तक

Cyclonic storm Arnab :चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील

Amroha News: वेदांता ग्लोबल स्कूल ढबारसी में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, कर्मचारियों को भेंट किए स्टील के बर्तन

Sahaswan News: सहसवान में डग्गामार वाहनों का बोलबाला, बड़े पैमाने पर राजस्व को नुकसान पहुंचने का आरोप

Leave a Reply