*नशे में धुत युवक कर रहा था गाली गलौज विरोध करने पर युवती को धक्का देकर किया घायल, जान से मार देने की दी धमकी*
#पीड़िता ने एक आरोपी के विरुद्ध थाना मुजरिया में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज#
*पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रारंभ*
सहसवान (बदायूं) थाना मुजरिया क्षेत्र के एक ग्राम निवासिनी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की अखिलेश पुत्र बदन सिंह शराब पीकर कर रहा था गाली गलौज जब विरोध किया तो उसने दरवाजे पर खड़ी युवती को धक्के दे कर घायल कर दिया तथा जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी अखिलेश पुत्र बदन सिंह के विरुद्ध अपराध संख्या 33 धारा 333 353 351/3,74 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है।

