*मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर*
#पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज#
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 19 वर्षीय वाले पुत्री अपनी मां के साथ सहसवान बाजार में शॉपिंग करने के लिए मोबाइल लेकर गई थी शॉपिंग करके जब वह वापस अकबराबाद चौराहे पर पहुंची वहां से वह मोबाइल सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई कई स्थानों पर उसे तलाश परंतु उसका कोई पता नहीं चला उसके मोबाइल का स्विच ऑफ जा रहा है जिस कारण से संपर्क नहीं हो पा रहा पिता के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 120 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

