वर्ष 2026 बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
24 मार्च को नामांकन 25 मार्च को जांच 27 मार्च को वापसी 3 अप्रैल को चुनाव
चुनाव की घोषणा होते ही संभावित प्रत्याशियों ने वोटो की गोट बिछाने के लिए अधिवक्ता साथियों के आवासों पर डाला डेरा
सहसवान (बदायूं) बार एसोसिएशन सहसवान के वर्ष 2026 नवीन कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा वरिष्ठ अधिवक्ता चुनाव प्रभारी ठाकुर अनेक पाल सिंह द्वारा विधिवत रूप से जारी कर दी गई।
चुनाव प्रभारी ठाकुर अनेक पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 24 मार्च दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे इसके उपरांत 25 मार्च दिन बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी 27 मार्च दिन शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी संभव हो सकेगी तत्पश्चात 3 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बार एसोसिएशन कार्यालय के सभागार में मतदान होगा।
चुनाव प्रभारी ने बताया कि मतदान में अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष पुस्तकालय अध्यक्ष के अलावा सह सचिव तथा कार्यक्रम सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होगा।
बार एसोसिएशन में वर्ष 2026 के चुनाव प्रचार की घोषणा होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपने अधिवक्ता साथियों के घरों पर चैंबरों में जा जाकर अपने पक्ष में मतदान कराए जाने के लिए तथा उनका मन टटोलेने के लिए रणनीति बनाना प्रारंभ कर दी चर्चा है अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता रुकुम सिंह यादव अतर सिंह शाक्य के अलावा नरेंद्र गोपाल सक्सेना अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

