*20 वर्षीय युवती का गांव का ही युवक करता है पीछा बात न करने पर देता है जान से मार देने की धमकी*
#युवक की धमकी से युवती ने घर से निकलना छोड दिया#
“पीड़िता की माता ने आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासिनी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री का गांव का ही एक जिसका नाम महावीर पुत्र नत्थू लाल है जो उसका घर से निकलने पर पीछा करता है तथा बात करने के लिए दवाब डालता है तथा बात न करने पर गाली गलौज जान से मार देने की धमकी देता है पीड़ित माता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 76 धारा78,351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

