मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल):मनोरंजन, मीडिया, फैशन, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देश भर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए, जे.पी.टी. प्रोडक्शन के प्रतिष्ठित ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 – सीजन 4’ का मायानगरी मुंबई में भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मायानगरी में तैयारियां जोरों पर हैं।
सफलता के नए शिखर पर ‘जे.पी.टी. प्रोडक्शन’
इस शानदार कार्यक्रम के संस्थापक, आयोजक, निर्माता और निर्देशक तेजेन्द्रसिंह एस. जाडेजा (तेजुभा जाडेजा) हैं। उनकी कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और बेहतरीन आयोजन क्षमता के चलते यह अवार्ड शो आज देशभर में एक बेहद सम्मानित और लोकप्रिय मंच बन चुका है। आयोजकों ने बताया कि पिछले तीनों सीजन (सीजन 1, 2 और 3) की अपार सफलता के बाद, अब सीजन 4 को पहले से कहीं अधिक भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है।
समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे आरिफ खान
इस बार के समारोह में बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर ‘लुकअलाइक’ आरिफ खान वी.आई.पी. चीफ गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे। आरिफ खान देशभर में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के हमशक्ल के तौर पर अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व, शानदार अभिनय शैली और मंच पर उनकी ऊर्जा दर्शकों को बिल्कुल ‘झकास’ अनिल कपूर की याद दिलाती है।
आरिफ खान न केवल एक लोकप्रिय इवेंट परफॉर्मर और कलाकार हैं, बल्कि एक एसोसिएशन प्रेसिडेंट के रूप में कई सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं। आयोजकों के अनुसार, आरिफ खान जे.पी.टी. प्रोडक्शन के प्रमुख तेजुभा जाडेजा के बेहद करीबी मित्र और भाई समान हैं, जो इस समारोह में उनकी उपस्थिति को और भी आत्मीय और खास बनाता है।
जन्मदिन के जश्न के साथ होगा अवार्ड्स का वितरण
इस वर्ष का आयोजन एक और विशेष कारण से यादगार होने वाला है। दरअसल, यह भव्य अवार्ड समारोह तेजुभा एस. जाडेजा के सुपुत्र पुष्पराजसिंह तेजुभा जाडेजा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में अवार्ड्स के वितरण के साथ-साथ जन्मदिन का जश्न मिलकर इस कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा देंगे।
आयोजन समिति को पूरा विश्वास है कि ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 – सीजन 4’ अपने पिछले सभी सीजनों के रिकॉर्ड तोड़ेगा और इसमें कई नामचीन हस्तियां तथा देश भर की चुनिंदा प्रतिभाएं एक ही मंच पर नजर आएंगी।

