अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- मनरेगा मजदूरों ,रोजगार सेवकों संविदा कर्मियों रुका हुआ मानदेय दिलवाये जाने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने सीडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन घेराव किया

On: March 17, 2026 6:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*मनरेगा मजदूरों ,रोजगार सेवकों संविदा कर्मियों रुका हुआ मानदेय दिलवाये जाने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने सीडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन घेराव किया*

#कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा#

बदायूं: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय आवाह्न पर सीडीओ कार्यालय विकास भवन बदायूं के प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर बदायूं जनपद की मनरेगा की कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बदायूं जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों के साथ सैकड़ो कांग्रेसियों ने मनरेगा मजदूरों रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों के मानदेय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव करते हुए बदायूं नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल पाल को ज्ञापन सौंपा।

उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनके मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है जिससे उन परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है इसमें बदायूं के भी हजारों परिवार शामिल है उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश शासन जल्द से जल्द इन मनरेगा मजदूरों का भुगतान करने का प्रबंध करें अन्यथा कांग्रेस इन परिवारों के लिए बड़ी लड़ाई लड़ने लिए मजबूर होगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों को सहित लगभग 40000 सविंदा कर्मियों को पिछले 8 महीना से औसतन इनका मानदेय नहीं दिया गया है जिससे उनके परिवारों के समक्ष भी जीवन यापन करने की समस्या खड़ी हुई है उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द इनका मानदेय दिए जाने की पैरवी की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और मनरेगा कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा की आज के दिन मनरेगा मजदूरों ,रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों के समक्ष उनकी मेहनत का पैसा ना मिलने से उनके परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है सरकार को इनकी तरफ ध्यान देते हुए जल्द से जल्द इनका भुगतान करना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रीमतीउपासना सिंह , अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष बन्ने खां ने कहा कि 2005 में कांग्रेस सरकार जो मनरेगा का कार्यक्रम लाई थी वह इसलिए लाई थी कि मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या ना हो परंतु इस सरकार ने उसमें जो बदलाव किया है उसके कारण निश्चित रूप से मजदूरों का उनका हक नहीं मिलने वाला।

धरना स्थल पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष डॉ राज यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, उझानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, उझानी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रियासत खान ने भी मनरेगा मजदूरों ,रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों के मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही।

धरना प्रदर्शन घेराव करने वालों में पूर्व न्याय पंचायत विनावर अध्यक्ष विशारतअली ,शाकिर अली, भूरे साजिद, तनवीर खान ,नवी हसन फहीम, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप ,नरेंद्र सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी की सचिव सितारा बी ,शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव आसमां बी गोपीचंद, पूर्व जिला संगठन मंत्री इदरीश, बेचेलाल, मुन्नालाल, राम सिंह, नेपाल सिंह सोलंकी, छोटेलाल जाटव, राजाराम जाटव, बलबीर सिंह, श्याम कुमार, सचिन कुमार, फिरोज खान,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Amroha News-रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों और स्थानीय विकास के मुद्दे पर CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

Moradabad News-व्यापारी के अपहरण की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!