अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ रचा गया षड्यंत्र सिद्ध करता है सनातन विरोधी है उत्तर प्रदेश सरकार सरकार (ओमकार सिंह)

On: February 25, 2026 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ रचा गया षड्यंत्र सिद्ध करता है सनातन विरोधी है उत्तर प्रदेश सरकार सरकार*
(ओमकार सिंह)

बदायूं: कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आव्हान जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के सयुक्त नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह मौजूद रहे धरना स्थल पर अपने संबोधन में ओमकार सिंह ने कहा की वर्तमान भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती, जो उन्हें सही सुझाव देता है, उनकी बात को दबाती है। सरकार द्वारा इसी हठधर्मिता के चलते उसके विरूद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों को अनायास परेशान एवं प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। जहाँ एक ओर कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस द्वारा उन्हें व उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया, उनके साथ आये बटुकों की चोटी खींच कर उन्हें अपमानित करते हुए थाने में ले जाकर प्रताड़ित करने का कार्य सरकार की सह पर किया गया । वहीं अब शंकराचार्य, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज करायी गयी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक संप्रदायों को अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं। शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है, जिसकी मान्यता एवं परंपरा ऐतिहासिक धार्मिक परिपाटियों द्वारा निर्धारित होती है। इस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, उनकी परिस्थितियों तथा संभावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष परीक्षण एवं पारदर्शी जांच की मांग करते है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ,विधि विभाग के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी जिला कांग्रेस कमेटी सचिव वीरपाल सिंह यादव ,शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अकील अहमद शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा ,शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव योगेंद्र शर्मा, शहर कांग्रेस महासचिव श्रीमती आसमा बी, शहर कांग्रेस सचिव सितारा,सर्वेश खान, शहर महासचिव अनिल शर्मा, शहर महासचिव शमीम अहमद,शहर कांग्रेस की सचिव नूर सवा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वसीम अहमद,सर्वेश खान, आरिफ मियां जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबू चौधरी आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!