*बिना अनुमति के मेले में चल रहा था नृत्य
मेले की छवि को लग रहा था धक्का*
#पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आयोजकों से अनुमति मांगी,आयोजकों द्वारा अनुमति ना दिखाए जाने पर उप निरीक्षक ने आयोजकों के विरुद्ध मेले में अश्लीलता फैलाने की कराई रिपोर्ट दर्ज#
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम बरामाय खेड़ा में शिवरात्रि पर्व का मेला चल रहा था जिसमें बिना अनुमति के मेले की आयोजक कमेटी द्वारा मेले में नृत्यकाओं को बुलाकर अश्लील डांस मंच पर चल रहा था जिसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई।
जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक रिंकू कुमार पुलिस टीम के साथ मेले में पहुंचे तो उन्होंने देखा की धार्मिक मेले में मेले की धार्मिक आस्था की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा था मेले में नृत्यकाओं से अश्लील गानों पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था मेले के आयोजन कर्ताओं से जब नृत्य कराने की अनुमति मांगी गई तो आयोजन मंडल कमेटी अनुमति नहीं दिखा सके जिस पर उप निरीक्षक रिंकू कुमार ने मेले में चल रहा अश्लील नृत्य बंद कर दिया।
तथा अनुमति न दिखाए जाने पर थाना उझानी में अपराध संख्या 55 धारा 296 के अंतर्गत मेले के प्रबंधक धुरंधर पाल सिंह पुत्र निरामपाल सिंह निवासी ग्राम बरामय खेड़ा थाना कोतवाली उझानी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दी
उप निरीक्षक के साथ टीम में आरक्षी संतोष कुमार ,कैलाश चंद, देवव्रत आदि थे

