अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

T20 WC 2026 : टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दो खिलाड़ी हुए फिट

On: February 10, 2026 10:02 PM
Follow Us:
T20 WC 2026
---Advertisement---

T20 WC 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए दो बड़ी खुशखबरी आई है। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर जो चोट की वजह से अब तक टीम से बाहर थे, वह अब फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह जो तबियत खराब होने की वजह से पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे, वह भी फिट हो चुके हैं।

बुमराह ने नेट्स में की रफ्तार भरी गेंदबाजी
भारत और नामीबिया के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम 10 फरवरी की शाम को अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए पहुंची। टीम इंडिया जब प्रैक्टिस के लिए उतरी उस वक्त मैदान पर जसप्रीत बुमराह नजर आए, जिन्होंने नेट्स में काफी देर गेंदबाजी की। वे बीमार होने की वजह से मुंबई में खेले गए मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। टीम के अस्सिस्टें कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा कि बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया।

सुंदर ने की बॉलिंग और फील्डिंग प्रैक्टिस
इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले वॉशिंगटन सुंदर भी दिल्ली में टीम के साथ जुड़ गए। वो भी पहले मैच से बाहर थे। वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के साथ नजर आए। अस्सिस्टेंट कोच ने सुंदर को लेकर कहा कि वॉशिंगटन कल टीम से जुड़ गए हैं और उन्होंने आज अभ्यास भी किया। सुंदर ने आज फील्डिंग पर ज्यादा फोकस किया और बाद में उन्होंने तिलक वर्मा को बॉलिंग भी।

अभिषेक शर्मा हो सकते हैं अगले मैच से बाहर
इस दौरान टीम इंडिया के खेमे से एक टेंशन वाली खबर भी आई। दरअसल ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त बीमार हैं और वह नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं। यहां तक कि टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने भी कहा है कि अभी मुकाबले में दो दिन का समय है, देखते हैं कि उनके तबियत में कितना सुधार होता है। अगर वे बुधवार को होने वाले प्रैक्टिस सेशन में नजर नहीं आए तो फिर वे नामीबिया के खिलाफ मैच को मिस कर सकते हैं। हालांकि उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच तक वह फिट हो जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!