अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-एक ही परिवार के पांच लोगों ने दूध में मिलाकर खाया जहर

On: February 10, 2026 2:57 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

मथुरा -उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल जहर खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है. मृतक परिवार के घर के बाहर भारी तादात में लोग मौजूद हैं.

घर में मिला सुसाइड नोट
मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महावन थाने के अंतर्गत खकबरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की डेड बॉडी मिली है, जिसमें पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं. पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई. मृतक का नाम मनीष है, जो खेती करते थे. सभी की बॉडी उनके घर के कमरे में मिली. पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने सुबह बच्चों के न उठने पर चेक किया और मेन गेट फांदकर अंदर जाकर देखा तो सभी मृत पाए गए. दीवार पर और एक कागज पर सुसाइड नोट लिखा मिला. मृतक के मोबाइल पर सुसाइड का वीडियो भी मिला है. बॉडीज को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और सभी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!