छोटी बहन से मामूली विवाद के बाद छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम
दुपट्टे का फंदा बनाकर छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल
बदायूं| उसहैत में कक्षा 11 की छात्रा ने अपनी छोटी बहन से हुई विवाद के बाद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर पड़ताल शुरू कर दी।छात्रा की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव का है।यहां के रहने वाले दिनेश की 16 वर्षीय बेटी रागिनी कक्षा 11 में पढ़ाई करती थी।उसकी छोटी बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।इस दौरान छोटी बहन ने उसे धक्का दे दिया,जिससे वह गिर गई।इसके बाद रागिनी अपने घर के कमरे में चली गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों को शक हुआ।जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो रागिनी फंदे पर लटकी हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।परिवार के लोगों ने बताया कि रागिनी दो भाइयों और तीन बहनों के बीच तीसरे नंबर की थी।उसकी मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

