*ऑनलाइन साइबर वित्तीय 40 लाख रुपए धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज*
#पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम में अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज#
बदायूं: थाना ज़रीफ नगर क्षेत्र के ग्राम नाधा अरुण कुमार पुत्र जयशंकर ने थाना साइबर क्राइम पुलिस थाने को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की 12 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन साइबर ठगो द्वारा 40 लाख रुपए ठग लिए गए जब साइबर ठगों ने उससे₹700000 और मांगे तब उसे एहसास हुआ कि उसे ऑनलाइन साइबर ठगो ने 40 लाख रुपए ठग लिए। उसने तत्काल साइबर फ्रॉड के टोल फ्री नंबर 1030 पर कंप्लेंट दर्ज कर दी। परंतु आज तक साइबर ठगो के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित अरुण कुमार ने थाना साइबर क्राइम को ऑनलाइन साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के बैंक स्टेटमेंट चैट स्क्रीन आदि साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं।
पीड़ित अरुण कुमार के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध साइबर क्राइम थाना में अपराध संख्या तीन धारा 66 डी 318/4 के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है
