अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: तालाब में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

On: February 7, 2026 5:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: तालाब में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

बदायूं में मां के साथ ननिहाल आए तीन साल के बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया है।घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव जरगवां निवासी विकेश की पत्नी कंचन अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर अपने मायके में पांच फरवरी को आई थी। उनके साथ तीन साल का बेटा लव भी था। विकेश ने बताया कि ससुराल में शादी समारोह था। पत्नी बेटे के साथ आई थी। छह फरवरी को उनका बेटा बच्चों के साथ ननिहाल में तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह तालाब में जा गिर गया।

परिवार में मचा कोहराम:-जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।मासूम बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों से जानकारी की।
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबने से तीन साल के बालक की मौत हो गई।सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया।इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट – जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!