अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कमर में तमंचा, जेब में कारतूस लेकर निकले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: September 13, 2026 3:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कमर में तमंचा, जेब में कारतूस लेकर निकले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं|क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी में उसकी कमर में बंधी बेल्ट से 12 बोर का तमंचा और जेब से जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार रात को गंगा एक्सप्रेसवे से इनायतगंज-इमलिया मार्ग की ओर गश्त कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि इनायतगंज-लाही फरीदपुर तिराहे के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम इरशाद उर्फ पतरे 35 वर्ष निवासी लाही फरीदपुर बताया।पुलिस ने बताया कि आरोपी से तमंचा रखने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह रात में खेतों की रखवाली करता है और सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था। लाइसेंस के बारे में पूछने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया।उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply