सहसवान पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सहसवान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने आज 13 सितंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छम्मन खां पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम खैरपुर खैराती, रामदास पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम अल्हेदादपुर धोबई, सहरान पुत्र हसीब निवासी ग्राम भवानीपुर खेरू,भूरा उर्फ वशी अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी मोहल्ला शहबाजपुर,वसीम अकबर कुरैशी उर्फ वकील पुत्र अब्दुल रऊफ उर्फ रफकान कुरैशी निवासी ग्राम मुहीउद्दीनपुर तथा रामभूप पुत्र धनपाल निवासी ग्राम कमनपुर बेला को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह,उपनिरीक्षक जावेद अली,उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह,
उपनिरीक्षक रामायन सिंह,आरक्षी अमित शर्मा, इन्द्र कुमार,अनुज तोगड़ तथा अजीत कुमार सहित कई आरक्षी शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

