अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

shadab-jakati-News-शादाब जकाती पर लगा गंभीर आरोप, महिला ने कराई रेप की FIR

On: February 7, 2026 12:16 PM
Follow Us:
shadab-jakati-
---Advertisement---

मेरठ: ‘10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ रील से मशहूर हुए मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के दिन सही नहीं चल रहे। उनके साथ काम करने वाली झारखंड की एक महिला ने उनके खिलाफ इंचौली थाने में रेप समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने शादाब पर एक साल तक बंधक बनाकर रखने, जबरन घर के सारे काम कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर में शादाब की पत्‍नी साजिया और बेटे यजीम का भी नाम है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद शादाब जकाती ने ढाई मिनट का वीडियो बनाकर अपना पक्ष रखा है। उनका दावा है कि अगर उनके खिलाफ सबूत मिलेगा तो वह अपनी गर्दन काटने को तैयार हैं। वीडियो में शादाब कहते हैं- ‘ जिस औरत ने मुझ पर आरोप लगाए हैं वह एक दिन मेरे पास आई। बोली, मैं मजदूरी करती हूं। मेरा एक बच्चा है, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण में उसे पढ़ा भी नहीं पा रही हूं। मेरी टीम में हिंदू-मुस्लिम करीब आठ-दस लोग हैं। बिना भेदभाव के मैंने महिला के बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस दी और कोर्स दिलवाया। कई बार उसे घर का राशन भी दिलवाया। मांगने पर रुपए भी दिए।’

महिला ने हमारे कई वीडियो में काम किया है। मैं कसम खाता हूं। मैंने उस औरत को छुआ तक भी नहीं है। मेरे घर में कैमरे लगे हैं, बंधक बनाकर रखने की तो बहुत दूर की बात है। घर में करीब 10 लोग रहते हैं। ऊपर वाला भी सब कुछ देख रहा है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। अगर जरा भी सबूत मेरे खिलाफ सामने आए तो मैं अपनी गर्दन काटने को भी तैयार हूं।
शादाब जकाती

‘मैंने उस औरत को छुआ तक भी नहीं है’
शादाब ने आगे कहा- ‘महिला ने हमारे कई वीडियो में काम किया है। मैं कसम खाता हूं। मैंने उस औरत को छुआ तक भी नहीं है। मेरे घर में कैमरे लगे हैं, बंधक बनाकर रखने की तो बहुत दूर की बात है। घर में करीब 10 लोग रहते हैं। ऊपर वाला भी सब कुछ देख रहा है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। अगर जरा भी सबूत मेरे खिलाफ सामने आए तो मैं अपनी गर्दन काटने को भी तैयार हूं।’

‘ मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे’
शादाब जकाती ने भावुक होकर कहा कि कड़ी मेहनत करके मैं यहां तक पहुंचा हूं। लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और बार-बार मुझे उसमें फंसा रहे है। मुझे जीने नहीं दे रहे हैं।

रेप समेत कई धाराओं में हुआ मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 74, 64 (रेप), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। महिला पहले शादाब के घर में काम करती थी। बाद में रील भी बनाया।

कौन हैं शादाब जकाती?
शादाब जकाती मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह पहले सऊदी अरब में ड्राइवरी करते थे। अब सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं। शादाब का एक वीडियो ’10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी…’ हिट हो चुका है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं। इससे पहले एक वीडियो में अभद्र कमेंट करके आरोप में शादाब गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!