अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-डीएम-एसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

On: February 6, 2026 7:14 PM
Follow Us:
dm amroha
---Advertisement---

Amroha News-जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुगमता से पूर्ण कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार को मौके पर जाकर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा कांवड़ थाना गजरौला, थाना बछरायूं व मंडी धनौरा में कांवड रूट का निरीक्षण कर कांवड़ियों के सुगम आवागमन एवं यातायात की समुचित व्यवस्था हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होंने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बैरिकेडिंग, साफ सफाई, लाइटिंग व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मार्गों पर साफ सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इसके साथ ही सभी तैयारियां पहले से ही पूरी करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया, क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया सहित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!