डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
बदायूँ।जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेना रहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कारागार के विभिन्न बैरकों, प्रवेश द्धार, सुरक्षा घेरे, रसोईघर, चिकित्सालय, मुलाकात कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु, प्रतिबंधित सामग्री का मिलना प्रकाश में नहीं आया।