अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आमने-सामने भिड़ीं दो पिकअप, चालक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

On: January 30, 2026 4:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आमने-सामने भिड़ीं दो पिकअप, चालक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर..

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुर्वी के रहने वाले विनोद (30) पुत्र पप्पू दूध की गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता आ रहा था। आज शुक्रवार की सुबह वह दूध लेकर बगरैन से सैदपुर की ओर आ रहा था।वहीं बगरैन का रहने वाला अकबर (25) पुत्र मस्सू सैदुपर से मुर्गी पिकअप में लादकर बगरैन जा रहा था।दोनों पिकअप जैसे ही सरौरी गांव के पास पहुंची कि आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।चालक अकबर गाड़ी की केबिन में फंस गया।जबकि विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला और सीएचसी भेज दिया।जहां विनोद को मृत घोषित कर दिया।जबकि अकबर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply