अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दहेज की मांग पूर्ण न होने पर पत्नी ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का कराया था मामला दर्ज

On: January 13, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दहेज की मांग पूर्ण न होने पर पत्नी ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का कराया था मामला दर्ज

दर्ज अपराध में फैसले के लिए ससुराल वालों ने युवती के भाइयों पर रेप का मामला कराया दर्ज

मुकदमे में जब नहीं हुआ फैसला तो युवती के पति ने युवती के भाई के मोबाइल पर अश्लील वीडियो एवं फोटो भेजें

विरोध करने पर ससुराल वालों ने युवती को मारपीट कर किया घायल, मायके वालों के पहुंचने पर सभी ससुरालीजन घर से हुए फरार

युवती के पिता ने दामाद सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज, युवती का कराया चिकित्सीय परीक्षण

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना मुजरिया पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम ज्योरा पारवाला निवासी सुनील नाथ पुत्र परमल नाथ के साथ की थी।तथा सामर्थ से अधिक दान दहेज दिया था।परंतु शादी के बाद से ही उसका पति सुनील नाथ ससुर परमल नाथ परमल नाथ पुत्र कृष्णपाल नाथ रेखा देवी पत्नी परमल नाथ खिलौना नाथ पुत्र कृष्ण पाल नाथ अतिरिक्त दहेज की मांग पर मेरी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।जिस कारण मेरी पुत्री ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध 8 अगस्त 2025 थाना कोतवाली उझानी अपराध संख्या 336 में धारा 85,115/2,351/2 दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के अंतर्गत पंजीकृत कराया था।

मेरी पुत्री के ससुराल वालों ने अपराध संख्या 336 में फैसला करने के लिए काफी दबाव डाला परंतु मेरी पुत्री ने जब इंकार कर दिया तो मेरी पुत्री के ससुराल वालों ने मेरे पुत्रों पर रेप का एक झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया इसके बावजूद भी जब हम लोग नहीं झुके तो मेरे दामाद सुनील नाथ ने मेरे पुत्र के मोबाइल पर अश्लील वीडियो एवं फोटो भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी देना प्रारंभ कर दिया इसके बावजूद भी जब हम लोगों ने मुकदमे में फैसला करने से इंकार कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मेरी पुत्री के साथ जमकर मारपीट की जानकारी मिलने पर में परिजनों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचा तो इससे पूर्वी उपरोक्त आरोपों घटना को अंजाम देकर भाग गए।
पीड़ित पिता ने थाना मुजरिया में आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 5 धारा 115/2, 351/2 आईटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है तथा पुलिस ने युवती को चिकित्सा परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!