अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा व पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही सौ पेटी अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन बरामद

On: January 13, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हरियाणा व पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही सौ पेटी अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन बरामद

इस्लामनगर। हरियाणा और पंजाब से तस्करी कर लोडर पिकअप वाहन से लाई जा रही सौ पेटी देशी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ ली। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों के अलावा एक थार वाहन भी पकड़ा है।इस्लामनगर थाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

एसपी देहात ह्देश कठेरिया ने बताया कि रविवार की शाम इस्लामनगर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि हरियाणा की शराब लोडर पिकअप वाहन से लाई जा रही है।सूचना को सही मानकर पुलिस गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे क्रॉसिंग अंडरपास चन्दौसी रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने लगी। इसी दौरान सफेद रंग की पिकअप व एक थार काले रंग की आती हुई दिखाई दी।

पुलिस ने उसको रोकने का इशारा किया तो थार गाड़ी बैरियर में टक्कर मारते हुए तेजी से इस्लामनगर की ओर भाग गई। पुलिस ने पिकअप को रोक लिया।उसमें बैठे चार लोगों को हिरासत में लेकर वाहन को थाने ले जाया गया।उधर, पीछा करके बिसौली कस्बे के सोमवार बाजार से थार भी बरामद कर ली गई।हिरासत में लिए गए चारों अभियुक्तों ने अपना नाम पता हरियाणा के जिला चंदीगढ़ के थाना मोली जागरा के मोहल्ला सुंदरनगर निवासी सुमित वर्मा पुत्र भजनलाल, हरियाणा के पानीपत निवासी गुड्डू पुत्र मकबूल, हरियाणा के जिला जींद निवासी पारुल पुत्र प्रताप सिंह और चंदीगढ़ निवासी मनीश शर्मा पुत्र उत्तम चंद्र शर्मा बताया।उनके पास से 25 कार्टून में 100 पेटी अवैध शराब मिली है। 4800 पौव्वा हरियाणा ब्रांड के हैं।आरोपियों ने बताया कि सुनील कुमार व एक अन्य व्यक्ति के लिए वह काम करते हैं। उनका यही काम है। पुलिस सुनील व अन्य की तलाश कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply