अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत के मामले में मालिक समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट हुई दर्ज; परिसर सील..

On: January 13, 2026 7:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत के मामले में मालिक समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट हुई दर्ज; परिसर सील..

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर कूड़ा नरसिंहपुर गांव के पास बंद पड़ी मेंथा ऑयल फैक्ट्ररी में मंगलवार सुबह तीन सुरक्षाकर्मियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।तीनों के शव कमरे में पड़े मिले।मामले की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।परिजन और पुलिस भी पहुंच गई।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।इसके बाद पुलिस ने फैक्टरी मालिक समेत तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों की मांग थी कि जब तक उनके हाथ में एफआरआई की कॉपी नहीं आ जाती वह शव नहीं उठाने देंगे।पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। फैक्टरी को सील भी कर दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्ररी मालिक मनोज गोयल,नितेश गोयल उर्फ गोपाल,व मैनेजर राकेश व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कॉपी परिजनों को दे दी है।करीब छह घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिए और पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय को भेज दिया।एसडीएम सदर मोहित ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्ररी को सील कर दिया है।

परिजनों ने लगाया ये आरोप:-मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बसावनपुर निवासी रामबहादुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा जुगेंद्र यादव (30 वर्ष) मेंथा फैक्टरी में सुरक्षा सुपरवाइजर था।इनके साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेना खुर्द निवासी वीरभान यादव उर्फ भानू (32 वर्ष) और कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव पसेई निवासी विवेक यादव (28 वर्ष) सुरक्षा गार्ड थे।12 जनवरी को रोजाना की तरह तीनों लोग मेंथा फैक्टरी भारत मिंट केमिकल लिमिटेड कुढ़ा नरसिंहपुर पर ड्यूटी करने आए थे।इनके परिजनों का आरोप है।कि फैक्टरी के मालिक मनोज गोयल,नीतेश गोयल उर्फ गोपाल व मैनेजर राकेश तीनों ने मिलकर हत्या कर फैक्टरी गेट के पास बने गार्ड रूम में खींचकर शव डाल दिए।मरने वालों के शरीर पर घसीटने व चोट आदि के निशान भी हैं। इस घटना में कुछ अज्ञात लोग भी शामिल हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक साल पहले इसी फैक्टरी में आग लगी थी, जिसमें एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसके अलावा यहां अन्य कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं।

लोगों का गुस्सा देख तीन थानों की पुलिस बुलानी पड़ी:-इस मामले के बाद देखते ही देखते तीन गांवों से सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ फैक्ट्ररी परिसर में पहुंच गई। मृतकों के परिजन भी रोते- बिलखते पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।लोगों का गुस्सा देख मुजरिया, सहसवान व उझानी पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। भीड़ के सामने पुलिस कम पड़ गई। मौके पर सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने परिजनों को समझाया। इसके बाद लोग शांत हुए।

नीलामी प्रक्रिया में चल रही थी फैक्टरी:-फैक्टरी की नीलामी होनी थी। इसी महीने में उसकी नीलामी का समय बताया जा रहा है। 21 मई 2025 को आग लगने के बाद फैक्टरी बंद थी। अब इस घटना के बाद लोगों ने तरह-तरह की चर्चाएं हैं।कोई हत्या की बात का समर्थन कर रहा है तो कोई कमरे में दम घुटने से मौत होने की बात कहता नजर आ रहा है।

पैनल में शामिल डॉक्टर पर परिजनों ने जताई आपत्ति, बदला:-तीनों के शवों के पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया। इसमें एक डॉक्टर को देखते ही परिवार के लोगों ने आपत्ति जता दी। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर तत्काल डॉक्टर को बदलवा दिया गया। परिजनों की सहमति के बाद ही पैनल तैयार कर पोस्टमॉर्टम शुरू कराया जा सका।

डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम की गठित:-डीएम अवनीश राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। जांच टीम में एडीएम एफआर डॉ. वैभव शर्मा, एसडीएम सदर,मोहित कुमार व सीओ उझानी देवेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। इस घटना में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंगीठी के धुंए से मौत की आशंका:-एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर फैक्टरी मालिक व अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।जिस कमरे में तीनों गार्ड थे।उससे एक परात बरामद हुई।जिसमें राख मिली है।अंदाजा लगाया जा रहा है कि धुएं से ही दम घुटने से तीनों की जान चली गई है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का करण पता लग सकेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!