अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ठंड में कांपते हुए लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य: पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली

On: January 12, 2026 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ठंड में कांपते हुए लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य: पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली

सहसवान (बदायूं) पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने कहा की ठंड में कांपते गरीब मजदूर तबके के लोगों को बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराना समाज सेवा में सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने उपरोक्त विचार नगर पालिका परिषद सहसवान बोर्ड द्धारा सहसवान नगर के रहने वाले गरीब निर्धन मजदूर तबके के ऐसे लोग जिनके पास ठंड से बचाव हेतु कोई साधन उपलब्ध नहीं है।कंबल वितरण समारोह कार्यक्रम में पहुंचे अन्य लोगों को भी जो गरीब मजदूर मजलूम निराश्रित इसके अलावा नगर के वार्ड सदस्यों द्धारा वार्ड क्षेत्र से चयनित कर पर्ची देकर भेजें गए गरीब परिवार के लोगों को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित कंबल वितरण समारोह कार्यक्रम में कंबल वितरण करने से पूर्व उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष ने लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उड़ाकर ठंड से राहत दिलाई कंबल मिलते ही ऐसे लोगों के आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।कंबल प्राप्त करने वाले ऐसे लोगों ने नगर पालिका परिषद बोर्ड सहसवान के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों को हाथ फैलाकर दुआएं दी तथा उनके दीर्घायु एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से दुआएं मांगी।
ज्ञात रहे गत माह पालिका अध्यक्ष द्धारा नगर पालिका परिषद सभागार में बोर्ड की बुलाई गई बैठक में पालिका सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष के समक्ष नगर में कड़ाके की पड़ रही ठंड से बचाव हेतु गरीब एवं निर्धन परिवारों को बोर्ड की ओर से कंबल वितरण करने के साथ ही नगर में चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाए जाने का प्रस्ताव रखा था जिसे पालिका अध्यक्ष ने सर्व समिति से स्वीकार कर लिया तथा बोर्ड सदस्यों को अस्वस्थ किया कि वह कार्यालय द्धारा कंबल खरीद फरोख्त की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर गरीबों तबके के लोगों को कंबल उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया था।पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां द्धारा बोर्ड सदस्यों को दिए गए आश्वासन के बाद सोमवार को नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सामुदायिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान  पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां और अधिशासी अधिकारी डाo राजेश कुमार ने नगर के गरीब मजदूर मजलूम निराश्रित तथा वार्ड सदस्यों सदस्यों द्धारा जरूरतमंदों को कंबल प्राप्त करने की दी गई पर्ची के आधार पर कंबल प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कुल चार हजार पात्रों को कंबल वितरित किए जाएंगे पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां द्धारा आज सोमवार को 1500 कंबलों का वितरण किया गया।इसके अलावा सभी 25 पालिका सदस्यों को 125-125 कंबलों के टोकन दिए गए हैं।वह अपने अपने वार्डों में पात्रों को चिन्हित कर उन्हें  टोकन वितरित करेंगे।जिन लोगों को कंबल प्रदान किए जाएंगे।इस मौके पर हाजी निसार हुसैन,जुल्फिकार अंसारी उर्फ चच्चा वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इसाहक,सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां, निर्माण प्रभारी कमर जमशेद,कदरुल जमीर उर्फ गुड्डू,रोहतास सिंह,योगेश कुमार,रागिव अली,विपिन कुमार,सुमेग बाबू सहित पालिका का स्टाफ तथा अनेक सदस्यगढ़ उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply