अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एसआई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि..

On: January 6, 2026 7:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

एसआई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि..

बदायूं। उझानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह की हृदयगति रुकने से हुई मौत से पुलिस परिवार में शोक की लहर है।पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत अन्य आलाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने दरोगा के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

एसएसपी ने बताया कि एसआई कुंवरपाल मूलरूप से बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांव नगला चिरौली के रहने वाले थे। वह सोमवार को कोतवाली उझानी से पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए जिला मोर्चरी आए थे, जहां उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी नगर विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइन हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली संजय सिंह, उझानी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1989 बैच के सिपाही से भर्ती थे कुंवरपाल:-कुंवरपाल 1989 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। बाद में प्रमोशन होने के बाद एसआई बने। वह पिछले एक साल से उझानी कोतवाली में ही तैनात थे।उनकी मौत से परिवार समेत पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।

दो बेटे व एक बेटी छोड़ गए:-कुंवरपाल के दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे शेखर की शादी हो चुकी है। वह दुबई में नौकरी करता है। कुछ समय पहले ही वह दुबई से घर आया था। पिता की मौत के समय वह अपने चंदौसी स्थित घर पर ही मौजूद थे।सूचना मिलने के बाद तत्काल वह जिला अस्पताल पहुंचे। छोटे बेटे शोभित की अभी शादी नहीं हुई है। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। बेटी की वह शादी कर चुके थे।बेटी के पति कपिल राघव इस्लामनगर थाने में तैनात हैं।सूचना मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंच गए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!