अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित 26 लोग डकार गए पैसा

On: January 2, 2026 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित 26 लोग डकार गए पैसा

जांच करने पर न आवास न भूमि न मिला पात्र व्यक्ति

एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को 26 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध पंजीकृत कराने के दिए निर्देश

आवास का पैसा हड़पने वाले लोगों में मचा हड़कंप

सहसवान (बदायूं) केंद्र सरकार द्धारा वर्ष 2017 में बेघर परिवारों को छत उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रधानमंत्री नगर एवं ग्रामीण योजना प्रारंभ हो जाने के बाद नगर सहसवान में भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे तथा ऐसे बेघर परिवार जिनके पास रहने के लिए छत (आवास) नहीं थे उनके आवेदन मांगे जाने प्रारंभ हो गए।
नगर सहसवान में भी वर्ष 2019-20 के अंतर्गत ऐसे गरीब परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था प्रथम दृष्ट आवेदन की जांच नगर पालिका परिषद सहसवान के कर्मचारियों द्धारा की गई जांच के उपरांत अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी आवेदनों को तहसील कार्यालय भेज दिया गया।

तत्कालीन एसडीएम द्धारा दूसरे स्तर की जांच क्षेत्रवार लेखपालों को सौंपी गई।हल्का लेखपालों ने भी मौके पर जाकर आवेदनकर्ता के आवेदन में दिए गए।स्थान जिस पर उसका आवास बनना था उस स्थान पर (जो खाली पड़ा है) पत्र के साथ जीपीआरएस के माध्यम से फोटो खींचकर जांच में पात्र व्यक्ति सही पाए जाने पर ओके की आख्या रिपोर्ट लगाकर तहसील कार्यालय में फाइल जमा कर दी तत्पश्चात आर आई राजस्व निरीक्षक तहसीलदार आख्या के आधार पर लगाई गई रिपोर्ट के बाद आवेदन की फाइल एसडीएम को भेज दी गई एसडीएम ने आवेदन की संस्तुति पुनः नगर पालिका परिषद सहसवान भेज दी गई जहां से तत्कालीन अधिशासी अधिकारी की रिपोर्ट के बाद (प्रधानमंत्री आवास योजना की पत्रावली के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनी हुई है) सभी आवेदन ढूंढा विभाग के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिए गए।
बताया जाता है डूडा विभाग द्धारा शासन से मिली अनुमति के बाद वर्ष 2019-20 में नगर के प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित आवेदन के संलग्न खाते में पैसे भी डाल दिए गए।बताया जाता है की कुछ लोगों ने तो प्रधानमंत्री आवास बना लिया तो कुछ ने प्रधानमंत्री आवास के नाम पर आए धन की धनराशि का दुरुपयोग कर लिया।
जानकार सूत्रों का कहना है की मामले की जब जांच करने विभाग से पहुंचे कुछ लोगों को जब प्रधानमंत्री आवास के आवेदन कर्ताओं की डीपीआर नहीं मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया विभाग ने अपने स्तर से जब जांच की तो ऐसे नगर सहसवान में लगभग 36 लाभार्थी चयनित किए गए जानकारी मिलते ही कुछ लाभार्थियों ने तो आनंन-फानन में अपने आवास बनाने शुरू कर दिए और डूडा विभाग से डीपीआर भी करा दी।
बताया जाता है।कि अभी भी नगर में लगभग 26 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी ऐसे हैं जांच करने पर पता चला की उनमें अधिकांश लाभार्थी तो सहसवान में ही नहीं है वह बाहर चले गए तो कुछ लाभार्थियों ने पैसा हड़प कर लिया तो कुछ लाभार्थी ऐसे भी हैं जिनके पास आवास बनाने के लिए भूमि तक नहीं है। जब लाभार्थियों के पास भूमि ही नहीं है तो आवास कहां बनेगा।
डूडा विभाग द्वारा मामले की जांच एसडीएम सहसवान को सूची उपलब्ध कराकर जिस पर एसडीएम सहसवान ने जब हल्का लेखपाल से मामले की जांच कराई तो प्रधानमंत्री आवास योजना के 26 ऐसे पाए गए जिनके पास आवास बनाने के लिए भूमि भी नहीं है।वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किए गए आवेदनों पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर लोगों को प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित कर लिया गया।
एसडीएम सहसवान ने मामले की जांच अधिशासी अधिकारी को सौंप कर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर शासन की धनराशि हड़पने वाले 26 लाभार्थियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए है।
नगर पालिका परिषद सहसवान में जैसे ही प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धनराशि हड़पने वाले लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पत्रावली पहुंची कार्यालय में हड़कंप मच गया।वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धनराशि हड़पने वाले लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार से भी जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!