अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Free Validity in Plans :नए साल का तोहफाः इन प्लान में मिलेगी 180 दिन की वैधता, यूजर्स की मौज

On: December 29, 2025 9:12 PM
Follow Us:
OnePlus 15 Review 2026
---Advertisement---

Free Validity in Plans : वोडाफोन आइडिया यानी Vi यूजर्स ने अपने यूजर्स को नए साल का तोहफा दे दिया है और उन्हें आधे साल के लिए फोन रिचार्ज करने की चिंता से फ्री कर दिया है। कंपनी ने अपने दो पॉपुलर प्रीपेड प्लान में 96 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी जोड़ते हुए इनकी वैधता पूरे 180 दिनों की कर दी है। इसके बाद यूजर्स को एक बार नंबर रिचार्ज कराने के बाद सीधा 6 महीने बाद प्लान रिचार्ज कराने की जरूरत पड़ेगी। इसमें एक डेटा और कॉलिंग प्लान है जबकि दूसरा प्लान वॉयस ओनली प्लान है।

Vi के वो यूजर्स जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल करते हैं और बिना किसी लिमिट के किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं, इस 548 रुपये के प्लान को ले सकते हैं। इसमें इंटरनेट डेटा कम मिलता है यानी पूरी अवधि के दौरान कुल 7जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी अब बढ़कर 180 दिन हो गई है जिसके बाद जो इस प्लान को सेकेंडरी सिम यूजेस के तौर पर लेते हैं, उनके लिए अच्छा प्लान है। सीनियर सिटीजन्स और कम डेटा यूजेस वाले बेसिक यूजर्स के लिए जो कॉलिंग ज्यादा करते हैं, उनके लिए ये प्लान अच्छा है।

859 रुपये के डेटा एंड कॉलिंग प्लान की डिटेल जानें
जो यूजर्स डेली डेटा, कॉलिंग और एसएमएस का रेगुलर यूज करते हैं उनके लिए ये प्लान बेहतर है और अब तो इसमें 180 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। इसमें यूजर्स को 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है जो 5जी नेटवर्क पर भी एक्सेसेबल है। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सर्विस के साथ इस प्लान में 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अब जब इसमें 180 दिन की वैलिडिटी मिल रही है तो इसमें लॉन्ग टर्म की डेटा और कॉलिंग सर्विसेज का फायदा उठाया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!