अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ से आज 75 बसें भेजी जाएंगी लखनऊ, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

On: December 24, 2025 11:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ से आज 75 बसें भेजी जाएंगी लखनऊ, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

बदायूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित प्रेरणा स्थल के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जिले से 75 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी।यह बसें आज 24 दिसंबर को लखनऊ के लिए यहां से रवाना की जाएंगी।ऐसे में जिले के कई रूट पर यात्रियों को बसों के अभाव में दुश्वारी झेलनी पड़ेगी।

लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम में रोडवेज की 75 बसें भेजी जा रही हैं। 25 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए बसें 24 दिसंबर की सुबह नौ बजे ही रवाना कर दी जाएंगी। कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को उनके जिले तक पहुंचाने के बाद ही डिपो में बसों की वापसी होगी। ऐसे में 24 और 25 दिसंबर को आम यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जिले से प्रमुख जिलों के लिए चलने वाली बसों का संचालन भी बाधित होगा।

फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो:-परिवहन निगम के बेड़े में 106 बसें निगम की हैं, जबकि अनुबंधित 46 हैं। निगम की 75 बसें लखनऊ जाने के बाद दिल्ली रूट पर सबसे अधिक यात्रियों को परेशानी हो सकती है। साथ ही रात में लोकल रूट पर बसों का मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है।एआरएम ने बताया कि 75 बसें जाने के बाद रूटों पर समस्या न आने पाए, इसकी तैयारी की गई है। अन्य बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। अनुबंधित बसों को अतिरिक्त चक्कर लगवाकर यात्रियों को परेशान होने से बचाया जाएगा|राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में 75 बसें भेजी जानी हैं। इनमें 70 बसें नई हैं।इसके एवज में निगम को शासन स्तर से अलग से किराया दिया जाएगा। लोकल रूटों पर अनुबंधित 46 बसों को दौड़ाया जाएगा। – राजेश पाठक, एआरएम

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply