अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में दो लाख रुपये, जेवर व लाइसेंसी पिस्टल लूट ले गए चार बदमाश, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

On: December 21, 2025 4:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ में दो लाख रुपये, जेवर व लाइसेंसी पिस्टल लूट ले गए चार बदमाश, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रिगालिया गार्डन कॉलोनी में रहने वाली महिला को आवाज देकर गेट खुलवाया।इसके बाद चार लोग घर के अंदर घुस गए।महिला का कहना है कि चारों बदमाश घर में रखे दो लाख रुपये,अलमारी से सोने-चांदी के जेवर व लाइसेंसी पिस्टल लूट ले गए हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है।आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सरकारी विभाग में कार्यरत है।पति से उसका विवाद चल रहा है। शाम को करीब आठ बजे सूचना मिली कि उसके घर में कुछ बदमाश घुस आए हैं।और घर में रखे दो लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर व लाइसेंसी पिस्टल की लूट करके भाग गए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।पुलिस उसके पति पर ही घर में घुसकर लूटपाट करने का शक जाहिर कर रही है।मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का लग रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा- डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply