उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath रविवार को कोटद्वार आएंगे। वे अपनी बड़ी बहन के घर जाकर उन्हें सांत्वना देंगे, क्योंकि हाल ही में उनके पति का निधन हो गया था। योगी आदित्यनाथ सिद्धबली बाबा के दर्शन भी करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वे दोपहर ढाई बजे कोटद्वार पहुंचेंगे और बाद में सहारनपुर के लिए रवाना होंगे।
सैनिकों ने बलिदान देकर देश की एकता-अखंडता को बरकरार रखा : कारगिल विजय दिवस पर बोले CM Yogi Adityanath
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न ढाई बजे अलीगढ़ से हेलीकाप्टर से कोटद्वार के ग्रास्टनगंज हैलीपेड में पहुंचेगे। यहां से वे सिद्धबली बाबा के दर्शनों के बाद गाड़ीघाट में अपनी बहन कौशल्या देवी के घर जाएंगे।

