प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों विंजो और गेम्सक्राफ्ट के 523 करोड़ रुपये फ्रीज किए। यह कार्रवाई रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद उपभोक्ताओं को रकम न लौटाने पर हुई। ईडी ने दिल्ली, बेंगलुरु, गुरुग्राम में तलाशी अभियान चलाया। विंजो पर आरोप है कि उसने ग्राहकों को बिना बताए एल्गोरिदम-आधारित सॉफ्टवेयर से खेलने को मजबूर किया और ब्राजील, अमेरिका, जर्मनी में भी गेमिंग संचालित की।
Delhi blast केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 25 ठिकानों पर मारी रेड
ईडी ने मनी लांड्रिंग की जांच के तहत इन कंपनियों की मूल इकाइयों, निर्देसा नेटवर्क्स (एनएनपीएल), गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलाजीज (जीटीपीएल) और विजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड, के ठिकानों पर 18 से 22 नवंबर के बीच दिल्ली, बेंगलुरु और गुरुग्राम में व्यापक सर्च अभियान भी चलाया।

