मुफ्त में देसी ठेके से मांग रहे थे तीन दोस्त शराब, सेल्समेन ने किया इनकार
तीनों दोस्तों ने दो सेल्समैनों को मारपीट कर किया घायल जान से मार देने की थी धमकी
सेल्समेन ने तीनों दोस्तों के दोस्त मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज, घायल सेल्समैनो का पुलिस ने कराया चिकित्सीय परीक्षण
बदायूं: जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी ग्राम सिलहरी में देसी शराब के ठेके पर सलमान उमेश सक्सेना पुत्र राज बहादुर निवासी लोची नगला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की प्रदीप पुत्र रामबाबू रवि पुत्र मोहन सौरभ पुत्र मनोजीत सिंह निवासी ग्राम सनाय ने मुफ्त में ठेके पर पहुंचकर शराब मांगी उसने जब इनकार कर दिया तो उपरोक्त लोग गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मारपीट करने लगे जब साथ ही सेल्समैन अजीत सिंह पुत्र विशमँभर ग्राम पसेई थाना कादरचोक मारपीट कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया उनके शोर मचाए जाने पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़ित सेल्समैन उमेश सक्सेना के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल सेल्समैनों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।

