Bihar Election Results 2025 Vote Counting Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है. वहीं महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है. JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, “हमें बहुत बड़ा जनादेश मिला है, पूरा NDA, JDU इसे विनम्रता से स्वीकार करता है. पूरे NDA ने जो घोषणापत्र जारी किया था और जो वादे किए थे, उन्हें हम अगले 5 वर्षों में पूरा करेंगे. ये बिहार के लिए एक पल है, ये बिहार के गौरव को पुनर्स्थापित करने का पल है. नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में नींव रखी है और अगले 5 वर्षों में इसमें बड़ी छलांग लगेगी और बिहार शीर्ष 10 राज्यों में खड़ा होगा.
Bihar Election Result : नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे चिराग पासवान
नितिश कुमार के घर की हलचल बढ़ी. चिराग पासवान पहुंचे नीतीश कुमार के घर. जेडीयू के विधायक, नेता भी सीएम आवास पहुंच रहे हैं. आज दिनभर मुलाकातों का सिलसिला जारी रहेगा.
Bihar Election Result : नीतीश कुमार के सीएम बनने का दावा- JDU
फुलवारी विधानसभा सीट से JDU के विजयी उम्मीदवार श्याम रजक ने कहा, “पूरा NDA एकजुट है, पांचों पांडव एकजुट हैं. सभी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और नीतीश कुमार ही हमारे अगले मुख्यमंत्री होंगे. जनता ने उन्हें (महागठबंधन) नकार दिया है, अब वहां सिर फुटव्वल शुरू होने वाला है.”
Bihar Election Result : एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी और अमित शाह को किया फोन
बिहार में मिली जीत पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बधाई दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी फोन पर बातचीत की. साथ ही कहा कि महाराष्ट्र के बाद बिहार की जीत की शिल्पकार ‘लाडकी बहनें’ बनी हैं.
Bihar Election Result : सीमांचल के मुस्लिम वोट शेयर ने NDA को कैसे जिताया?
बिहार के सीमांचल क्षेत्र की 24 सीटें मुख्यतः एनडीए के खाते में गई हैं, जहां मुस्लिम वोट महागठबंधन और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के बीच बंट गए. इससे पता चलता है कि अल्पसंख्यकों की ज़्यादा आबादी वाले क्षेत्रों में विपक्ष के अच्छे प्रदर्शन की कोई गारंटी नहीं है.

