अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar Election 2025 : बिहार विजय के बाद PM मोदी ने राहुल और तेजस्वी पर साधा निशाना

On: November 14, 2025 8:17 PM
Follow Us:
Bihar
---Advertisement---

Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-राजद के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विजय के बाद शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) की शाम में दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में अपना संबोधन दिया.

Bihar Election 2025 : बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा अटैक किया है. उन्होंने कहा कि छठी मैया का अपमान करने वालों की हेकड़ी तो देखिए इन लोगों ने माफी तक नहीं मांगी. बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी. उन्होंने कहा, ‘बिहार का गौरव और सम्मान ही हमारी प्राथमिकता है. बिहार के लोगों ने भारत के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वालों ने हमेशा बिहार की झूठी छवि गढ़ी, इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया.

Hindi News : शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे अजित पवार गुट के नेता

Bihar Election 2025 : हमेशा बिहार की झूठी छवि गढ़ी, इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया

 

उन्होंने न तो बिहार के गौरवशाली अतीत का, न उसकी परंपराओं और संस्कृति का और न ही उसके लोगों का सम्मान किया, लेकिन हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है. इसका लक्ष्य है कि इसके महत्व के माध्यम से पूरे देश और दुनिया को इस संस्कृति से जोड़ा जाए.’

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!