अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रोटावेटर से किसान को काटकर मारने वाला दूसरा हत्यारोपी भी गिरफ्तार..

On: November 14, 2025 6:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रोटावेटर से किसान को काटकर मारने वाला दूसरा हत्यारोपी भी गिरफ्तार..

उसहैत।रोटावेटर से काटकर किसान की हत्या करने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया।जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव चेतराम नगला टिकाई खाम निवासी किसान ज्ञान सिंह (20) पुत्र राजवीर की रोटावेटर से काटकर दो लोगों ने हत्या कर दी थी।पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव टिकाई पुख्ता निवासी ज्ञान सिंह को शुक्रवार की सुबह गांव का भगवान सिंह व शुभम तोमर सुबह नौ बजे खेत की जुताई के बहाने बुलाकर ले गए।दोनों ने उसकी रोटावेटर से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी शुभम को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!