अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्लॉट से आ रही थी रोने की आवाज, लोगों ने देखा तो रह गए दंग, कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु

On: November 13, 2025 10:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्लॉट से आ रही थी रोने की आवाज, लोगों ने देखा तो रह गए दंग, कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु

बदायूं।बिसौली में किसी ने नवजात शिशु को खाली प्लॉट में फेंक दिया।आज बृहस्पतिवार शाम को उसके रोने की आवाज पर कुछ लोग वहां पहुंचे।नवजात को देखकर लोग हैरान रह गए।नवजात बालक कपड़े में लिपटा मिला।लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।चाइल्ड लाइन और पुलिस को सूचना दी गई। चाइल्ड लाइन टीम की निगरानी में नवजात का उपचार चल रहा है।

बिसौली कस्बे के रहने वाले टिंकू यादव ने बताया कि शाम के समय वह अपने घर से निकले तो उन्होंने प्लॉट में कुछ बच्चों को खेलते देखा।उसी दौरान उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी।पास जाकर देखा तो नवजात शिशु पड़ा था।उन्होंने उसे उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया और चाइल्ड लाइन की टीम को सूचना दी।चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक कमल शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने नवजात को लेकर जिला अस्पताल के एसएनसीयू में शिफ्ट करा दिया है। उसे डॉक्टरों की विशेष देखभाल में रखा गया है।डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत फिलहाल सामान्य है। हालांकि, जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में पहुंचने के बाद उसकी विस्तृत जांचें की जाएंगी और आगे का उपचार शुरू होगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply