अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar : मतगणना कल, राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

On: November 13, 2025 7:29 PM
Follow Us:
Bihar
---Advertisement---

पटना, 13 नवंबर ; दो चरणों में संपन्न हुये Bihar विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें शुक्रवार, 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
मतगणना का कार्य राज्य के सभी 38 जिलों में स्थित 44 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि पूरे प्रदेश में मतगणना की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

Bihar में 11 एग्जिट पोल में NDA बना रही सरकार, 1 में कांटे की टक्कर का अनुमान

मतगणना के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिये पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस बलों की तैनाती की गई है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरीय अधिकारी ने बताया है कि मतगणना की प्रक्रिया पोस्टल बैलट की गिनती से शुरू होगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से वोटों की गिनती की जायेगी। अधिकारी ने यह भी कहा है कि मतगणना के प्रत्येक चरण की निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।

Bihar

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अधिकारियों के अनुसार ‘चुनाव परिणाम पारदर्शी तरीके से घोषित किये जाएंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर पर्यवेक्षक और एजेंटों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जायेगी।‘ प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों और समर्थकों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और मतगणना केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!