अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, असम में 15 आरोपी गिरफ्तार; CM Sarma ने बताए नाम

On: November 13, 2025 12:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली। CM Sarma : केंद्र सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है। जांच एजेंसियां जगह-जगह छापेमारी कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इस बीच असम में दिल्ली धमाके को लेकर सोशल मीडिया पर किए भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

असम में वापस आएगा पार्थिव शरीर, CM Sarma ने की श्रद्धांजलि योजना की शुरुआत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि दिल्ली विस्फोटों के बाद आपत्तिजनक सोशल-मीडिया पोस्ट के संबंध में, पूरे असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

CM Sarma ने बताए नाम

सीएम बिस्वा के अनुसार, कल की गई 6 गिरफ्तारियों के अलावा, रात भर में रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फोरिद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरोज अहमद, पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकदर, शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा) को गिरफ्तार किया है। रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकरम (होजई), तस्लीम अहमद (कामरूप), अब्दुर रोहिम मोल्ला बप्पी हुसैन (दक्षिण सलमारा) से गिरफ्तार किया गया है।

CM Sarma ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

बता दें कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के निर्देश के कुछ घंटों बाद हुई, जिन्होंने प्रेस से कहा, “दिल्ली ब्लास्ट के बाद फेसबुक पर कुछ लोगों ने हमले का समर्थन करने वाले इमोजी और मैसेज पोस्ट किए। यह आतंकवाद को बढ़ावा देना है। हम उनकी पहचान कर रहे हैं और अगर असम के हैं तो गिरफ्तार करेंगे।”

CM Sarma ने डीजीपी को सभी ऐसे अकाउंट्स की जांच और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकी घटनाओं का महिमामंडन करने वालों पर सख्त एक्शन होगा। असम सरकार ने स्पष्ट कर दिया है क राज्य में राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिंसा फैलाने वालों पर एक्शन
बता दें कि दिल्ली के लाल किले का पास हुए धमाके को लेकर लगातार जांच जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर नफरत और हिंसा फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। जो भी नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा ना करें और अगर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!