Prime Minister Narendra Modi बुधवार को दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। पीएम मोदी के अस्पताल दौरे को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। बता दें कि भूटान दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने का निर्णय लिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस आनन-फानन में अस्पताल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दिया गया।
वहीं, पीएम मोदी के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल जाने की सूचना से दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
पीएम मोदी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुलिस ने लोक नायक अस्पताल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने आईटीओ के बहादुर शाह जफर मार्ग पर खड़े होने वाले सभी वाहनों को हटाने का आदेश दिया। साथ ही सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया।

